गीतों को मधुर संगीत से सजाया है अमन श्लोक ने और स्वर दिया है - शिल्पी राज, विजय चौहान, सोनू शैलेश, अनूप मिश्रा, खुशबू जैन, चंदन सिंह, अमित सिंह, अनुज, अमन श्लोक, प्रियंका सिंह, इंदु सोनाली, प्रियंका मौर्या, राजू, माही और मोहन राठौड़ ने। बिहार राज्य के वारिसगंज, मोहिउद्दीन नगर, पूसा कृषि विश्वविद्यालय (समस्तीपुर), पटना एवं कुछ अन्य सुरम्य स्थलों पर फिल्माई गई इस मनोरंजक फिल्म की कोरियोग्राफी जे डी, एडिटिंग गोविन्द दुबे, आर्ट मुकेश कुमार सिन्हा, एक्शन प्रदीप खड़का एवं सिनेमैटोग्राफी शानू सिन्हा की है। फिल्म के प्रचारक समरजीत हैं।
भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित निर्देशक संजय कुमार सिन्हा के निर्देशन में बनी 'साँवरिया तोहरे प्यार में' एक रहस्यमय प्रेम कहानी वाली फिल्म है जिसमें नायक के रूप में नवोदित अभिनेता अमन कपसिमे (ए.के.) को इंट्रोड्यूस किया गया है और नायिका ऋतु सिंह हैं। अन्य मुख्य सहयोगी कलाकार ब्रजेश त्रिपाठी, अनूप अरोड़ा, सुबोध सेठ, प्रिया सिन्हा, मनीष चतुर्वेदी, नेहा मेहता, पिंकी सिंह, शशिकांत गुप्ता, सुबोध विश्वास, बृजेश कुमार, रौशन आर्या, सीमा सरगम, रवि अवस्थी, आशीष शर्मा, जयप्रकाश और आइटम गर्ल त्रिशा खान आदि हैं।