आज़ादी के अमृत महोत्सव में शामिल हुए सांसद संजय सिंह

संवाददाता मोहम्मद सैफ साबरी

कई पत्रकारों सहित समाज सेवियों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। देश इस बार स्वतंत्रता दिवस के साथ साथ अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। इस बार  स्वतंत्रता दिवस पर हर भारतीय जश्न मना रहा है सभी देशवासियों ने बड़ी धूमधाम के साथ इस साल स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मर्तबा देश 75वें दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत सरकार ने लोगों की दिलों में ऊर्जा और एकता का जोश भरने के लिए 'हर घर तिरंगा' अभियान भी शुरू किया। जिसके चलते सभी देशवासियों से अपने घर पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाने के लिए प्रधानमंत्री ने अपील की।

मालूम हो कि आसिफ उल्ला खान संपादक राजीव विचारधारा हिंदी दैनिक समाचार पत्र के बैनर तले काफ़ी वर्षों से अमीनाबाद स्थित नज़ीराबाद चौकी पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम के साथ आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पत्रकार एवं समाज सेवियों को प्रतीक चिन्ह एवं मालयार्पण कर  सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आदमी पार्टी के राज्य सभा संसद सदस्य संजय सिंह विशिष्ट अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया एवं पूर्व प्रत्याशी मध्य विधानसभा नदीम अशरफ जायसी, बार काउंसिल अध्यक्ष सुरेश पांडेय, नसीम पंडित, उस्मान, आदि के अतिरिक्त बड़ी संख्या में लोग उपस्थिति रहे।

इस महा पर्व के मौके पर सांसद संजय सिंह ने कहा कि हम सब हिंदुस्तानी हैं। अगर हमें अपनी एकता के लिए भी सुबूत देना पड़े तो हम सबके लिए बड़ी शर्म की बात है हम सब एक हैं। तभी इतने वर्षों से देश में अमन और शांति के साथ रह रहे हैं। इससे बड़ा और क्या सबूत हो सकता है। उन्होंने अहमदाबाद में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले मासूम छात्र को मास्टर की मटकी से पानी पीने पर बुरी तरह पीटा जिससे उसकी 23 दिन के बाद इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मास्टर छैल सिंह जैसे लोगों की वजह से देश कहीं ना कहीं आज भी जात पात के चक्कर में मानसिक रूप से नहीं बदल पा रहा। यह घटना बड़ी निंदनीय है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

पूर्व प्रत्याशी मध्य विधान नदीम अशरफ जायसी ने कहा आज देश 75वीं स्वतंत्रता दिवस का अमृत महोत्सव मना रहा हैं। आज हम देश पर कुर्बान हुए उन सभी वीरों को याद करते हैं और आजादी का जश्न मनाते हैं। जिन्होंने देश के लिए अपनी जानों को निछावर कर दिया।

उप संपादक वासिफ उल्लाह खान ने  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद त्यागी के उस वीडिओ का ज़िक्र करते हुए कहा कि तिरंगे का बहिष्कार करो, इसने हिंदुओं को बर्बाद किया। हम भगवा ध्वज लहराएंगे ऐसे लोग भारत की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं। जो देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। 

यही नहीं सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान योजना को पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। ऐसे समय में अराजक तत्वों का यह बयान जो देश की एकता को तोड़ने का काम कर रहा है। ऐसे लोगों के साथ सरकार को सख्ती से निपटना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार सैफ साबरी द्वारा शहर में अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते एक अलग पहचान बनाई है। जिन्हें आज सांसद संजय सिंह द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सैफ साबरी, अज़ीज़ सिद्दीक़ी, एम एस खान, परवेज़ अख्तर, एन आलम के अलावा कई अन्य पत्रकारों को सम्मानित किया गया।