हाल ही में चौट शो कॉफी विद करण का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। प्रोमो में गणपत स्टार कृति और टाइगर नजर आ रहे है। सभी एपिसोड की तरह इस एपिसोड में भी करण कृति और टाइगर से पर्सनल सवाल पूछते दिख रहे है। शो होस्ट करण कृति और टागइर के डेटिंग लाइफ की बात करते दिख रहे हैं। बता दें कि 2014 में आई फिल्म हिरोपंती से टाइगर और कृति ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
फिल्म बाक्स आफिस पर हिट रही। फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई थी। इसी पर बात करते हुए करण ने पूछा कि आप इस बात को लेकर अपसेट नहीं होती कि उन्होंने कोई स्टेप नहीं लिया। इसके जवाब में टाइगर कहते हैं- उन्हें पहले ही कोई ले जा चुका है। कृति कहती हैं कि मैं कभी टाइगर को डेट नहीं करुंगी क्योंकि वो बहुत फ्लिप करते हैं। प्रोमो में करण कृति से उनके स्ट्रगल के बारे में पूछते दिखे।
जिसपर कृति का जवाब सुनकर करण चौंक जाते है। दरअसल में करण कृति से पूछते हैं कि फिल्म हीरोपंती से पहले वह कितने ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं। जिसके जवाब में कृति ने कहा कि आपको पता है मेरा पहला ऑडिशन स्टूडेंट ऑफ द ईयर 1 के लिए था। आपको बता दें कि टाइगर को लेकर भी कृति ने शो में और भी कई बातें बताईं है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही कृति और टाइगर फिल्म श्गणपतश् में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। वहीं, फिल्म से दोनों के लुक को रिवील किया जा चुका है। फैंस को कृति का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।