डॉ.दीपक क्रांति इंडिया स्टार "ग्रेट स्कॉलर-थिंकर अवॉर्ड-2022" से सम्मानित

झारखण्ड। आई.एस.सी.ए. की डायरेक्टर माही अग्रवाल तथा एम.टी.टी.वी. इंडिया न्यूज़ चैनल के फाउंडर सुशील पाल ने बताया कि डॉ.दीपक क्रांति को इंडिया स्टार कम्युनिटी अवॉर्ड्स("इंडियांस 100 आयरन मैन-2022" श्रृंखला के अंतर्गत) की ओर से डॉ.दीपक क्रांति को इंडिया स्टार "ग्रेट स्कॉलर-थिंकर अवॉर्ड-2022" से सम्मानित किया गया। यह उनकी गहराई चिंतनवादी सोच और विद्वता तथा  क्रांतिकारी रचनाओं पर दिया गया है. देश के प्रोफेसर, वैज्ञानिक, प्रिंसिपल समेत दिग्गज 100 देशवासियों के बीच  आयरन मैन का यह पुरस्कार पानेवाले दीपक  झारखण्ड के पहले व्यक्ति हैं ।

इस अवॉर्ड की सूचना एम.टी.टी.वी. इंडिया न्यूज़ चैनल पर दी गई । गौरतलब है कि दीपक को राष्ट्रपति द्वारा अवॉर्ड, दलित साहित्य अकादमी अवॉर्ड दिल्ली,इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ स्कॉलर (बेंगलुरु) हरियाणा कला अकादेमी, द्वारा भी साहित्यकार और शिक्षक के रूप में  अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है.. दीपक क्रांति बदलाव मंच राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक संगठन के संस्थापक, कवि लेखक, शिक्षक हैं.. उन्हें झारखंड गौरव समेत 400 से अधिक उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है.. उनकी इस उपलब्धियों पर बदलाव मंच राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. रूपा व्यास समेत,बदलाव मंच ट्रस्ट अध्यक्ष रूपक क्रांति,रूपेश क्रांति प्रकाश मधुबनी,सत्यम भास्कर,गीता पांडेय,जितेंद्र पांडेय सहित दीपक क्रांति की मांँ,नाना - नानी ,भाई रूपक क्रांति (बदलाव मंच,ट्रस्ट अध्यक्ष) व रूपेश क्रांति ,मोहन चौधरी,  मौसा - मौसी ,गुरु महेंद्र प्रजापति व अजय पांडेय,विकास कांबले, डॉ अभिषेक पांडेय,मोहन चौधरी,जीतेन्द्र हिरवानी,राहुल गुप्ता,निशान्त गुप्ता,प्रशांत परमाणु ऊर्जा विभाग के सभी कर्मचारी  समेत सभी शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।