01 वाँछित व 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

चित्रकूट | पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अतुल शर्मा के निर्देशन में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 01 वाँछित व 02 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

(i) प्रभारी निरीक्षक थाना रैपुरा नागेन्द्र कुमार नागर के मार्गदर्शन में उ0नि0 सत्यमपति त्रिपाठी तथा उनकी टीम द्वारा मु0अ0सं0 145/2022 धारा 366ए/506/120बी भादवि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट के वाँछित अभियुक्त कपिल पुत्र कुबेर निवासी बेलरी मजरा रामपुर थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया । 

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

1.उ0नि0 सत्यमपति त्रिपाठी थाना रैपुरा  2. आरक्षी धर्मेन्द्र दांगी  (ii) प्रभारी निरीक्षक थाना बरगढ़  शिवमूरत यादव के मार्गदर्शन मे उ0नि0 मुन्नीलाल तथा उनकी टीम द्वारा मु0अ0सं0 37/2017 धारा 353/352/504/ भादवि0 के वारंटी अभियुक्त सुजीत कुमार जायसवाल पुत्र रामचन्द्र जायसवाल निवासी रेलवे स्टेशन रोड ग्राम कोलम मजरा थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया । 

गिरफ्तार करने वाली टीमः- 1.उ0नि0 मुन्नीलाल थाना बरगढ़ 2.आरक्षी राहुल यादव। 

(iii)  थानाध्यक्ष मारकुण्डी  अनिल कुमार तथा उनके हमराही आरक्षियों द्वारा मु0नं0- 191/2021 धारा 323 IPC के वारण्टी अभियुक्त जफीर खां पुत्र स्व0 गफूर खां नि0 टिकरिया थाना मारकुंडी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

1. थानाध्यक्ष मारकुण्डी अनिल कुमार 2. आरक्षी अमित कुमार 3. आरक्षी उमेन्द्र त्रिपाठी।