छात्रों को यह भी सलाह दी जाती है कि आईसीएसई और आईएससी परिणाम 2022 पर सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइटों की जांच करते रहें। जब भी आधिकारिक साइट पर परिणाम की तारीख और समय की घोषणा की जाएगी, अपडेट यहां भी जोड़े जाएंगे।
बता दें, जिस भी दिन परिणाम घोषित होंगे, सभी को अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों को अपने स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए रोल नंबर, पासवर्ड, जन्म तिथि आदि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
ICSE और ISC टर्म 2 के परिणाम इसी महीने जारी किए जाएंगे। ICSE टर्म 1 और ISC टर्म 1 के परिणाम 7 फरवरी, 2022 को घोषित किए गए थे। ICSE टर्म 2 परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 से 23 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी और ISCटर्म 2 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से 13 जून तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी।
छात्रों को परिणाम के दिन अपने हॉल टिकट को तैयार रखना होगा क्योंकि परिणाम के दौरान इसकी आवश्यकता होगी। ध्यान दें कि CISCE ने पुष्टि की थी कि ICSE 10वीं का परिणाम 2022 आज जारी नहीं किया जाएगा। अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।