CGPSC answer key 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 30 जून, 2022 को किया गया था। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से कुल 20 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को माइनिंग ऑफिसर, असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट और डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (Radio) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
CGPSC answer key 2022: आपत्ति दर्ज कराने का मौका
जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। जो भी ऐसा करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति 7 जुलाई, 2022 तक दर्ज करा सकते हैं। आयोग की ओर से इन आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे।
CGPSC answer key 2022: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
उम्मीदवार उत्तर कुंजी को नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-:
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
अब आपको होम पेज पर प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी से जुड़ा लिंक दिखाई देगा।
इस पर क्लिक करते ही उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।