मोहम्मद कैफ और वीरेंद्र सहवाग ऑन-एयर थे और दोनोंने रिप्ले के दौरान कोहली को डांस करते हुए देखा, क्योंकि टीम इंडिया को विकेट मिला था। विराट ऐसा कई बार करते नजर आते हैं और फैंस का मनोरंजन करते हैं, लेकिन इसी दौरान कमेंट्री कर रहे सहवाग ने एक ऐसा कमेंट पास किया, जिससे सोशल मीडिया पर फैंस नाराज हो गए। वीडियो ट्विटर पर वायरल है और प्रशंसकों ने सहवाग को उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा है। वहीं, कई प्रशंसक यह भी चाहते हैं कि सहवाग को कमेंट्री टीम से हटा दिया जाए।
कामाक्षी कौल नाम की एक यूजर ने लिखा, "वीरेंद्र सहवाग को बैन कर देना चाहिए। पहले रोहित को वडापाव बताया और फिर माफी मांगी और अब यह। कमेंटेटरों को इस तरह की बकवास से दूर रहना चाहिए। देश सुन रहा है। इसके अलग परिणाम हो सकते हैं।" वहीं, अन्य फैंस ने कहा है कि उनको कमेंट्री टीम से इस्तीफा देना चाहिए या फिर उन्हें हटा देना चाहिए। हिमेन त्रिवेदी नाम के यूजर ने लिखा, "टेस्ट क्रिकेट किसी भी भाषा में इस स्तर की कमेंट्री के लायक नहीं है। बिल्कुल शर्म की बात है।"