NIMCET 2022: एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

NIMCET 2022: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, NIT जमशेदपुर ने NIMCET 2022 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने NIMCET परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है और जो NIT मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

NIT जमशेदपुर 20 जून, 2022 को विभिन्न केंद्रों पर NIMCET 2022 प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार है। परीक्षा के बाद, एनआईटी द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार,  NIMCET 2022 परिणाम 5 जुलाई, 2022 को उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

NIMCET 2022 –ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in. पर जाएं।

स्टेप 2-  ‘Download Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4- आपका NIMCET 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 5- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेना न भूलें।

एनआईटी अगरतला, इलाहाबाद, भोपाल, जमशेदपुर, कुरुक्षेत्र, रायपुर, सुरथकल, तिरुचिरापल्ली और वारंगल जैसे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की विभिन्न शाखाओं में कंप्यूटर एप्लीकेशन, एमसीए कार्यक्रम के मास्टर्स में प्रवेश के लिए एनआईएमसीईटी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है।