ICAI ने CA फाउंडेशन परीक्षा 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित किया। पेपर 1 और 2 दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक, पेपर 3 और 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
CA Foundation June Exam Hall Ticket 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाएं।
स्टेप 2- "CA Foundation June Exam Hall Ticket 2022" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- लॉग-इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करें- यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4- CA एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5- हॉल टिकट डाउनलोड करें, भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
सीए फाउंडेशन परीक्षा नई दिल्ली, असम, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में आयोजित की जाएगी।
इन विदेशी केंद्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा
बहरीन, अबू धाबी, दोहा, दुबई, कंपाला (युगांडा), काठमांडू, कुवैत और मस्कट हैं। CA फाउंडेशन परीक्षा की डिटेल्स के लिए, कृपया वेबसाइट- icaiexam.icai.org देखें।