NATA 2022 Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की ओर से नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर का आयोजन 12 जून, 2022 को किया गया था। परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा दो पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम के 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी। जारी किए गए परिणाम में उम्मीदवारों के प्राप्त अंक और रैंक दी गई है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को 200 अंकों में से कम से कम 75 अंक लाने जरूरी होते हैं।
NATA 2022 Result: कैसे चेक करें परिणाम?
उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे NATA 2022 phase 1 के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
अब आपके परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।