पश्चिमी उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल की कार्यकारिणी का गठन

रोहित घई जिलाध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह मण्डल अध्यक्ष, रवि जुनेजा महानगर अध्यक्ष मनोनीत

सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की मण्डल कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें सर्वसम्मति से रोहित घई जिलाध्यक्ष,सरदार सुरेन्द्र सिंह मण्डल अध्यक्ष, रवि जुनेजा महानगर अध्यक्ष मनोनीत किये गये।

उक्त घोषणा आज स्थानीय दालमंडी पुल स्थित एक होटल के प्रांगण में आयोजित व्यापार मण्डल की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने दी। इस अवसर पर उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश के त्रिवार्षिक 2022-2025 के प्रदेश चुनाव बरेली में सम्पन्न होंगे। 

श्री अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मण्डल व्यापारी के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति तभी होती है जब वो संगठित हो। 

कार्यकारिणी में मुख्य रूप से आशु निरंकार, संजीव गक्खड व सुनील शर्मा को जिला महामंत्री, मुकेश गक्खड व अमित गर्ग को महानगर महामंत्री, युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंतरिक्ष अरोडा,अमित वत्ता को युवा महानगर अध्यक्ष, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सुनील राणा, राजकुमार बत्रा व नीरज अरोरा को मनोनीत किया। 

कार्यक्रम रूस्तम यादव, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा मोनिका यादव, तनु राजपूत, विवेक कुमार, प्रशांत ढल्ला, कुणाल गुलाटी, अजय मेहरा, राजू सेठी, प्रेम सागर, असीम नौशा, प्रवेशभाई अंशुल गुप्ता मौजूद रहे।