सहारनपुर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने एक बार पुनः अर्चना सिंह को उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी व लगन को देखते हुए संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया । अर्चना सिंह वर्तमान में ए0आर0पी0 रामपुर मनिहारान ब्लाक मंे कार्यरत हैं। गत वर्ष भी अर्चना सिंह ने महिला शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए काफी प्रयास किये। उनकी महिला शिक्षकों के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए संगठन आला कमान ने उन्हें पुनः जनपद सहारनपुर महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
इस अवसर पर अर्चना सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है वह उस पर पुनः खरा उतरने का कार्य करेगी। उनका संघर्ष हमेशा महिला शिक्षकों के लिए जारी रहेगा।