भाजपा वंशवादी नही,परिवारवादी नही बल्कि राष्ट्रवादी पार्टी
लखनऊ। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा व सांसद गीता शाक्य की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ। विगत 25 जून से चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज अंतिम दिन था। प्रशिक्षण 11 सत्रों में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने किया। प्रथम दिवस 3 सूत्रों का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा गुप्ता प्रभारी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
द्वितीय दिवस मीडिया की राजनीतिक क्षेत्र में भूमिका वा उपयोगिता विषय पर राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का मार्गदर्शन बहनों को प्राप्त हुआ। वहीं रेखा वर्मा ,नीलिमा कटियार , केतकी ,प्रज्ञा द्विवेदी,अनुपमा जायसवाल आदि कई विधायकों ने द्वितीय दिवस पर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया ।द्वितीय दिवस का अंतिम सत्र में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संबोधित किया। आज तृतीय दिवस के दसवें सत्र में प्रथम उद्बोधन राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह का भारतीय नारी की दशा और दिशा विषय पर प्राप्त हुआ ।तृतीय व समापन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने संबोधित किया।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा व कार्यपद्धति के बारे में बहनों को बताया। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प से भारतीय जनता पार्टी निरंतर सशक्त होती जा रही है ।भाजपा वंशवादी नहीं ,परिवार वादी नहीं बल्कि राष्ट्रवादी पार्टी है। निस्वार्थ काम करना ही भाजपा की कार्य पद्धति है। निर्णय निर्दोष हो और पर्याप्त चर्चा के बाद ही कार्य का कार्यान्वयन हो यही कार्यकर्ता की प्राथमिकता होनी चाहिए। गीता शाक्य ने महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सदैव धैर्य के साथ पार्टी की कार्यशैली का क्रियान्वयन करते रहना ही कार्यकर्ता की प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए।