महिला ने फांसी लगा दी जान

बांदा। पैलानी थाना के ग्राम कानाखेड़ा निवासी अंकित यादव पुत्र रामस्वरूप यादव ने थाना आकर तहरीर दी। तहरीर में कहा कि  मेरी 32 वर्षीय पत्नी ललिता देवी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। 23/24 जून की रात को घर केे बरामदे में लगे छल्ले में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम ने देखा तो मृतका ललिता देवी  का शव बेड पर रखा हुआ है। 

महिला कॉन्स्टेबल व मौके पर मौजूद महिलाओ से शव का निरीक्षण कराया गया। पंचायतनामा की कार्यवाही की गई। मृतका की तीन लड़किया मानसी उम्र 8 वर्ष,रूसी उम्र 5 वर्ष व अदिति उम्र 2 वर्ष है। मृतका की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। मृतका के मायके पक्ष ग्राम तिलसरश थाना मौदहा जनपद हमीरपुर के लोग मौके पर पहुंचे।