सहारनपुर। चिल्काना रोड स्थित सोफिया पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती विदिता ने कहा वन हमारी धरती की भूमि के एक तिहाई भाग कवर करते हैं तथा अपने महत्वपूर्ण कार्यों एवं सेवाओं के माध्यम से हमारी धरती माता पृथ्वी ग्रह पर जीवन की संभावनाओं को जीवित रखते हैं हमें पर्यावरण के प्रति अधिक से अधिक रहना चाहिए। अपने की आने वाली पीढ़ियों के जीवन के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए।
मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित संस्कार भारती के जिला अध्यक्ष मुकुल गुप्ता एडवोकेट ने कहा वर्तमान में लगभग डेढ़ सौ करोड़ से अधिक लोग अपनी आजीविका के लिए वनों पर निर्भर हैं, ’हमें मात्र फोटो दिखावे के लिए किसी नन्हे पौधे की जान नहीं देनी चाहिए’ हमें उतने ही पौधों का पौधारोपण करना चाहिए जितना हम उनको पालने में सक्षम हो ऐसा ना हो कि हम पौधा लगा दे और उसकी देखभाल न कर पाएं।
हम आज के समय में विकास के लिए सबसे ज्यादा बलि अगर दे रहे हैं तो वह है पर्यावरण पेड़, पौधे, तालाब, जोहड़, रजबहे आदि। उन्होंने आह्वान किया कि सभी बच्चे ने जिस प्रकार यहां पर विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया है उसी प्रकार सभी बच्चे कल पर्यावरण दिवस के अवसर पर एवं भविष्य में अपने प्रत्येक जन्मदिन पर पौधरोपण अवश्य करें। विद्यालय की अध्यापिका कुमारी वरिशा जी ने कहा हमें पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए अपने की आने वाली पीढ़ियों के जीवन के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए।
इस अवसर पर श्रीमती यशोदा रानी श्रीमती किरण कश्यप एवं सुश्री तैयबा रानी अब्दुल कादिर उपस्थित रहे। पौधारोपण कार्यक्रम में बच्चों में हमजा, अली, अदीबा, इक़बाल, लायबा, मायशा, वादिया, मुस्तफा, राहिल आदि का सहयोग रहा।