सामंथा से अलग होने के बाद पहली बार नागा का नाम किसी के साथ जुड़ा है। इसी के बाद नागा के फैंस सामंथा की पी आर टीम पर आरोप लगाने लगे। इस खबर के वायरल होने के बाद नागा के फैंस काफी निराश हुए और वे इस खबर को लेकर सामंथा रुथ प्रभु की पी आर टीम पर ये आरोप लगा रहे हैं कि ये खबरें सामंथा की पी आर टीम वायरल कर रही हैं। अब इन आरापों पर सामंथा का रिएक्शन सामने आया है। सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक यूजर के कमेंट पर अपनी बात रखी। इस पर सामंथा ने ट्वीट किया, लड़कियों को लेकर अफवाह हो तो हो सकता है ये सच हो। लड़कों को लेकर अफवाह हो तो किसी लड़की ने ये सब प्लान किया होगा।
प्लीज बड़े हो जाए। यहां जिन 2 लोगों को बात की जा रही है वो दोनों ही मूव ऑन कर चुके हैं। आप लोग भी मून ऑन हो जाइए। अपने काम और परिवार पर ध्यान दें। बता दें कि साल 2017 में सामंथा ने नागा से शादी की थी। लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद अचानक दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। इसके बाद साल 2021 में नागा और सामंथा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने अलग होने की घोषणा कर दी।