लड़कियां वरुण धवन को काफी पसंद करती है। हाल ही मे उनकी एक फीमेल फैन ने सोशल मीडिया पर एक्टर से मदद की रिक्वेस्ट की है, जिसपर एक्टर ने अपना रिएक्शन देकर लोगों का दिल जीत लिया। बता दे, वरुण की फीमेल फैन गुजरात की रहने वाली हैं। फीमेल फैन ने ट्विटर पर अपनी आपबीती बताते हुए दावा किया है कि वह और उसकी मां पिछले कई सालों से घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं।
लड़की ने अपने पिता पर उसकी मां को धोखा देने, मारपीट करने और अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही लड़की ने अपने ट्वीट में लिखा है कि विरोध करने पर उसके पिता उनका खाना-पीना बंद करवा देते है। महिला की आपबीती जानने के बाद वरुण ने रिप्लाई करते हुए मदद का वादा किया है। बता दे, फीमेल फैन ने वरुण धवन को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा है, सर, मेरे पिता मेरे और मेरी मां के साथ मारपीट और गाली गलौज करते हैं। विरोध करने पर मारने की धमकी देते है।
उन्होंने हमारा खाना-पीना बंद करवा दिया है। आगे ट्वीट में महिला ने लिखा है, श्मेरे पिता घर में अवैध रूप से शराब पीते और रखते हैं और यह सालों से चल रहा था। हमने एक बार उसके खिलाफ शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने उसे कुछ घंटों के बाद छोड़ दिया। अब सारे सबूत दिखाने और घरेलू हिंसा के बारे में सभी तथ्यों को बताने के बावजूद कि मेरी मां वर्षों से झेल रही है, गुजरात पुलिस उसे 24 घंटे जेल में रखने के अलावा कुछ भी नहीं कर पा रही है।
बाद मे वो रिहा हो जाता है। कृपया इस मामले को जल्द से जल्द देखें सर। महिला के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए वरुण धवन ने मदद करने का आश्वासन दिया है। वरुण ने गुजरात पुलिस को टैग करते हुए उनसे मदद गुजारिश की है। वरुण ने महिला के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, यह एक बेहद गंभीर मामला है और अगर यह सच है तो मैं आपकी मदद करूंगा और अधिकारियों से बात करूंगा।