विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाये जाने पर जतायी गयी खुशी, किया सम्मानित
लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र बहादुर लाल श्रीवास्तव को दोबारा कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की तहसील इकाई का अध्यक्ष बनाये जाने पर साथियों ने प्रसन्नता जतायी है। बुधवार को तहसील परिसर में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने सत्येन्द्र श्रीवास्तव को अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया। साथियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जतायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र त्रिपाठी व संचालन पूर्व उपाध्यक्ष अजय शुक्ल ने किया। इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष अजय सिंह, रवीन्द्र नाथ तिवारी, रामकिंकर शुक्ल, विभाकर शुक्ल, प्रमोद मिश्र, अमरनाथ यादव, भास्कर शुक्ला, बेनीलाल शुक्ल, शैलेन्द्र शुक्ल आदि अधिवक्ता रहे।