मथुरा। पर्यावरण संकट के प्रति जागरूक फैलाने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के प्रेरक आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा दस हजार स्वयंसेवकों के साथ मिलकर देश के 7 राज्यों के 14 पर्वतीय स्थलों पर व्यापक रूप में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाकर सभी को प्रेरित किया गया।
वहीं मथुरा में भी लगाए गए पौधों का संरक्षण बनाए रखा। किशोर स्वर्ण ने बताया कि निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ मानवता की सेवा में भी प्रतिपल समर्पित है। देश के अग्रणी रक्तदान करने वाले स्वयंसेवी संगठनों में से एक निरंकारी मिशन द्वारा 1986 से अब तक 7,225 शिविरों के माध्यम से 12 लाख से ज्यादा यूनिट रक्तदान किया जा चुका है।