पालोनजी मिस्त्री का जन्म एक पारसी परिवार में हुआ था। उन्होंने 2003 में आईरिश नागरिकता भी ली थी। साल 2016 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। वे अपने पीछे पत्नी पास्टी पेरिन दुबास और चार संतान शापूर मिस्त्री, सायरस मिस्त्री (बेटे) जबकि लैला मिस्त्री व अलू मिस्त्री (बेटियां) छोड़कर गए हैं। उनके बेटे सायरस मिस्त्री साल 2012 से 2016 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं। पालोनजी मिस्त्री के निधन पर प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री के निधन के बाद केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने काम के प्रति पालोनजी मिस्त्री की विद्वता और सौम्यता की सराहना की है।