2024 में पुनः भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से जिताने का संकल्प ले: स्वतंत्र देव सिंह

सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा टेक्सटाइल एवं शुगर मिल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री.जल शक्ति विभाग.स्वतंत्र देव सिंह का भव्य रुप से स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बीजेपी नेता चंद्र प्रकाश बंसल के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ स्वतंत्र देव सिंह का फूल मालाओं वे बुके देकर स्वागत सम्मान किया गया। इसके पश्चात परिवार के लोगों द्वारा उनको श्रीफल वे मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा एक बीजेपी पार्टी ऐसी है जिसमें छोटा सा कार्यकर्ता कब बड़ा बन जाए किसी को पता नहीं होता और परिवारवाद से दूर रहती है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष है  और सबको सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर कार्य करें जिससे कि 2024 में प्रचंड बहुमत से केंद्र में सरकार बने और मोदी वे योगी जी के हाथ मजबूत हो कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती रमा बंसल.हेमंत कुमार बंसल.सूर्य प्रकाश बंसल.श्रीमती राधिका जैन,श्रीमती आरती शर्मा,राजीव बंसल.रंजना बंसल,अनुभव बंसल, करण सब्बरवाल,आदित्य धारिया आदि लोग मौजूद रहे कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल.महानगर के प्रभारी चंद्र मोहन सिंह.महानगर अध्यक्ष राकेश जैन.राज्य मंत्री जसवंत सैनी.मंत्री कुंवर बृजेश सिंह.जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी.महापौर संजीव वालिया/विधायक राजीव गुंबर.पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा.विधायक देवेंद्र नीम. विधायक कीरत सिंह,विधायक राजीव गुंबर.आदि को पुष्प माला  बुके मोमेंटो देकर स्वागत सम्मान किया गया और सभी को सरकार बनने की बधाई दी गई।