2018 में लगे थे 872 छक्के
इससे पहले एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड 2018 में बना था, इस दौरान कुल 872 छक्के लगे थे। वहीं 2019 में 784 और 2020 में 734 छक्के लगने का रिकॉर्ड है।
आईपीएल 2022 में जोस टबलर ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के
लीग स्टेज में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के नाम है। जोस द बॉस ने इस सीजन खेले 14 मैचों में सबसे अधिक 37 छक्के लगाए हैं। इस सूची में बटलर के बाद लियाम लिविंगस्टोन, आंद्रे रसेल, केएल राहुल और रॉवमेन पॉवेल का नाम टॉप 5 खिलाड़ियों में शामिल हैं।
आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
जोस बटलर - 37
लियाम लिविंगस्टोन - 34
आंद्रे रसेल - 32
केएल राहुल - 25
रॉवमेन पॉवेल - 22