छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव वीके गोयल ने कहा है कि CGBSE 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 14 मई, 2022 को घोषित होने की संभावना है। बता दें, इस साल 8 लाख से अधिक छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा 2022 में शामिल हुए थे।
CGBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 3 से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2 मार्च 2022 को शुरू हुई और 30 मार्च 2022 को समाप्त हुई थी।
इस बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने CGBSE 10वीं, 12वीं टॉपर्स 2022 के लिए इनाम पहले ही निर्धारित कर दिया है। CM ने छत्तीसगढ़ बोर्ड के टॉपर्स के लिए हेलीकॉप्टर की सवारी की घोषणा की है। राज्य के CM का उद्देश्य छात्रों को प्रेरित करना है। CGBSE 10वीं, 12वीं टॉपर्स 2022 घोषित किए जाने वाले 10 छात्रों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
PTI की एक रिपोर्ट में कहा गया है, "हवाई यात्रा हर किसी की इच्छा होती है। मेरा मानना है कि हेलीकॉप्टर की सवारी बच्चों के मन में जीवन के आसमान में ऊंची उड़ान भरने की इच्छा पैदा करेगी और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मोटिवेट करेगी"