तो वहीं इन दिनों आदित्य अपनी नन्हीं बेटी तविशा और पत्नी श्वेता को बहुत ज्यादा मिस कर रहें हैं। अब आदित्य ने अपनी नन्ही बेटी का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर लोग मनमोहक होते दिखाई दे रहें हैं। आपको बता दें, आदित्य नारायण ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो उनकी प्यारी सी बेटी तविशा का है। इस वीडियो में आदित्य की पत्नी श्वेता भी नजर आ रहीं हैं।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्वेता की गोद में तविशा बैठी हुई खेल रही है। इस वीडियो में क्यूट तविशा लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रहीं है। बता दें कि आदित्य फिलहाल अपने परिवार से दूर हैं। जो पत्नी श्वेता और बेटी को बहुत मिस कर रहें हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए आदित्य ने कैप्शन में लिखा, पापा को मम्मी और हमारी नन्हीं मार्शमैलो की याद आती है।”इस प्यारी सी वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहें हैं।
इस वीडियो के कैप्शन में आदित्य ने अपनी बेटी को श्मार्शमैलोश् कहा है। जैसे ही आदित्य ने इस वीडियो को पोस्ट किया, उसके बाद उनके दोस्तों और चाहने वालो ने कॉमेंट सेक्शन को मीठे मैसेज से भर दिया। उनकी करीबी दोस्त भारती सिंह ने भी दिल वाले इमोजी के साथ वीडियो पर रिएक्ट किया है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर प्यार लुटा रहें हैं।
साथ ही बता दें कि हाल ही में, आदित्य नारायण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी बेटी के चेहरे का खुलासा किया था। और उस समय तविशा सिर्फ तीन महीने की थी। आदित्य ने एक इंटरव्यू में अपने पापा बनने के बारे में भी बात की थी जिसमें उन्होंने पापा बनने के फीलिंग को शेयर किया था। साथ ही अपनी बेटी और पत्नी की तारीफें भी की थी।