अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ ने डिप्टी सीएम को भेजा पत्र

-बांदा का बदला जाए नाम, छत्रसाल की लगे मूर्ति

बांदा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी दीपक आर्य ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को संबोधित पत्र कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रभारी अधिकारी को सौंपा है। मांग की है कि महर्षि बामदेव की नगरीबांदा का नाम महर्षि बामदेव किया जाए। यह नगरी महर्षि बामदेव ऋषि की तपोस्थली है। जिसका नाम विकृत होकर बांदा हो गया है। बामदेवेश्वर पर्वत को प्रदेश पर्यटन विभाग के नक्शे में शामिल करके बामदेवेश्वर पर्वत का विकास कराया जाए। कामदगिरि की भांति बामदेवेश्वर पर्वत की परिक्रमा का मार्ग निर्मित किया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में गिरने वाले सीवर के नालों को तत्काल रोका जाए। हिंदुत्व गौरव महाराज छत्रसाल की कर्मभूमि रही बांदा नगरी में उनका कोई भी निशान नहीं है अतः महाराज छत्रसाल के नाम से चारो दिशाओं में उनकी प्रतिमा के साथ भव्य द्वार का निर्माण कराया जाए। इस दौरान रवींद अमर सिंह, दीपेंद्र, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।