बलिया। नगर पंचायत बांसडीह के कार्यालय परिसर में सोमवार की देर शाम पूर्व चेयरमैन स्व नन्दलाल सिंह की 15 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में तीन करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि व अन्य लोगों ने स्व नन्दलाल सिंह के चित्र पर फूल चढ़ाकर नमन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक केतकी सिंह ने कहा कि जीवन के साथ मृत्य भी तय हैं लेकिन मृत्य के बाद समाज के लोग अच्छे सामाजिक व विरले ब्यक्तित्व को ही याद करते हैं। स्व नन्दलाल सिंह बांसडीह नगर के 21 वीं सदी के विकास पुरूष थे। केतकी सिंह ने कहा की नगर पंचायत के विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से धन की कोई कमी नहीं होगीं। नगर के चेयरमैन व सभासद आपस में तालमेल बिठाकर आवास, शौचालय, सड़क आदि का प्रस्ताव करें सरकार के सहयोग से निर्माण कराया जायेगा।
उन्होने कहा कि आमलोगों की सुविधा के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। केतकी सिंह ने नगर में तीन करोड़ से अधिक के 14 विकास कार्यो सड़क, सार्वजनिक शौचालय, अत्येष्ठि स्थल, स्मृति उपवन आदि का शिलापटट अनावरण कर लोकार्पण किया। चेयरमैन रेनू सिंह व ईओ सीमा राय ने केतकी सिंह को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधी अरविन्द सिंह मंटू, शशिभूषण मिश्र नन्हें, के के सिंह,रंजना सिंह, सिन्धू सिंह, डा विनोद सिंह, ब्रजेश मुन्ना सिंह, जितेन्द्र सिंह, संतोषचन्द्र तिवारी, युवराज सिंह ,सूर्यप्रकाश।