तभी कुछ कर पाओगे ,
खुद पर होगा भरोसा तभी ,
जीवन सफल बनाओगे |
खुद पर होगा भरोसा,
तभी महान बनोगे ,
खुद पर होगा भरोसा,
तभी नेक इंसान बनोगे|
खुद पर होगा भरोसा तभी,
किस्मत दयावान बनेगी ,
खुद पर होगा भरोसा ,
तभी पहचान बनेगी |
खुद पर होगा भरोसा,
तभी सम्मान मिलेगा ,
खुद पर होगा भरोसा तभी ,
किस्मत का फूल खिलेगा |
खुद पर होगा भरोसा,
तभी पहचाने जाओगे ,
खुद पर होगा भरोसा ,
तभी तुम माने जाओगे |
खुद पर होगा भरोसा,
तभी दुनिया सर झुकाएगी ,
खुद पर होगा भरोसा तभी ,
दुनिया गले लगाएगी |
खुद पर इतना भरोसा हो,
जितना पपीहे को होता है ,
जिसको खुद पर भरोसा नहीं ,
वह अपने जीवन में रोता है|
✍️प्रियंका पाल
कुढ़वा ,भदोही ,उत्तर प्रदेश