सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने चार शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 700 ग्राम नाजायज चरस सहित अवैध असलाह व कारतूस भी बरामद किया है। एसएसपी के निर्देशन में चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति, नशा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे चौकिंग अभियान के अन्तर्गत थाना बिहारीढ़ पुलिस ने आज सददाम पुत्र मोबीन निवासी ग्राम थापुल (मुस्लिम) थाना बिहारीगढ, सहारनपुर, जिशान पुत्र गफूर निवासी मौ0 अफजलगढ कलसिया रोड फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर, सहारनपुर, अलीशान पुत्र अब्दुल शकूर गाडा व रागिब पुत्र कुर्बान गाडा निवासी मौ0 अफजलगढ कलसिया रोड फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर, सहारनपुर को 1 अवैध तमन्चा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस व 700 ग्राम नाजायज चरस के साथ थाना बिहारीगढ क्षेत्र थापुल (हरिजन) तिराहे के पास सुधीर चौधरी के आम के बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये अभियुक्तों पर विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमें कायम है। पुलिस टीम में एसआई महेन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, आरक्षी राशिद अली, अरविंद, पंकज कुमार, सोनिया शामिल रहे।
700 ग्राम नाजायज चरस सहित चार नशा तस्कर गिरफ्तार
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क