डब्ल्यूबीजेईई प्रवेश परीक्षा के जरिए राज्य की यूनिवर्सिटी, कॉलेज और सेल्फ फाइनेंस्ड इंस्टीट्यूट्स में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, फॉर्मेसी और आर्किटेक्चर कोर्सेज में दाखिला मिलता है।
पहले डब्ल्यूबीजेईई 2022 परीक्षा 23 अप्रैल को आयोजित की जानी थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह 30 अप्रैल को आयोजित की जा रही है।
नतीजों की घोषणा मई 2022 के चौथे सप्ताह के दौरान की जानी है।
download WBJEE admit card : यूं करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर WBJEE टैब पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और साइन इन करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
डब्ल्यूबीजेईई में दो पेपर होंगे- पेपर - 1- मैथ्स और पेपर 2 - फिजिक्स व केमिस्ट्री। पहला पेपर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगा। दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगा। फिजिक्स से 40, केमिस्ट्री से 40 और मैथ्स से 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा ओएमआर बेस्ड होगा। प्रत्येक प्रश्न एक-एक नंबर का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।