आपको बता दें कि यूपी पुलिस की इस नई भर्ती में पुलिस उपनिरीक्षक(SI) (गोपानीय) के 66 पदों, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (ASI) (लिपिक) के 143 पदों एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 34 पदों को सीधी भर्ती 2021-22 द्वारा भरे जाने के लिए ओपन टेंडर के माध्यम से कार्यदायी संस्थाओं को 6 मई 2022 तक सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आमंत्रित किए गए हैं।
इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर प्रदर्शित किए गए आररएफक्यू में निहित शर्तों के अनुसार, अपनी- अपनी निविदाएं निर्धारित समय तक जमा करा सकते हैं।
आपको बता दें कि यूपी पुलिस ने इस साल 26 हजार से ज्यादा कांस्टेबल भर्ती शुरू करने के लिए टेंडर मांगे थे। उम्मीद है कि राज्य में जल्द ही कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।