आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार नीचे FNB काउंसलिंग 2021 के राउंड 1 के लिए शेड्यूल देख सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को NBE FNB 2021 काउंसलिंग के लिए 27 अप्रैल, 2022 तक आवेदन करने की अनुमति होगी।
NBE FNB Counselling 2021: Round 1: यहां जानें- जरूरी तारीख
आवेदन, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 26 से 27 अप्रैल, 2022
आवंटन की प्रक्रिया 28 अप्रैल, 2022
राउंड 1 आवंटन का परिणाम 29 अप्रैल, 2022 सिलेबस के लिए फीस का भुगतान 29 अप्रैल से 1 मई, 2022
फिजिकल रिपोर्टिंग 30 अप्रैल, 2022 से 6 मई, 2022
उम्मीदवारों को NBE FNB 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए एक बार आवेदन करना होगा। NBEMS द्वारा केवल ऑनलाइन आवेदन को ही ध्यान में रखा जाएगा। “सभी उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने के दौरान एक बार पंजीकृत किया जाएगा। आवेदन की विंडो बंद होने के बाद फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
NBE FNB 2021 काउंसलिंग के लिए राउंड 1 का परिणाम 29 अप्रैल, 2022 को जारी किया जाएगा, जिसके बाद FNB 2021 के लिए राउंड 2 की काउंसलिंग 10 मई 2022 को शुरू होगा।