BPSC 67th Pre Admit Card 2021 : यूं कर सकेंगे बीपीएससी 67वीं एडमिट कार्ड
- bpsc.bih.nic.in व onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- BPSC 67th Pre e-Admit Card 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। मांगी गई अन्य डिटेल्स भी डालें।
- सब्मिट करने पर आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा पहले 7 मई को होनी थी लेकिनसीबीएसई परीक्षाओं की वजह से इसकी डेट एक दिन आगे खिसकाई गई। बीपीएससी 67वीं परीक्षा में लगभग 6 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या करीब 1.82 लाख है।
बीपीएससी 67वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के जरिए 802 पदों पर भर्ती की जाएगी। 67वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के तहत पदों की संख्या में छह बार इजाफा किया जा चुका है।
चयन प्रीलिम्स परीक्षा (पीटी), मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू से होगा। पीटी परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।