घायलों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर किया गया है।मिल रही जानकारी के अनुसार, कानपुर नगर के चकरपुर मंडी में किसान सब्जी बेचने जा रहे थे। पिकअप सामने जा रही ट्रक कंटेनर से भिड़ गई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि सामने ट्रक कंटेनर को देखकर ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चार किसानों की मौत हो गई।
पिकअप में 8 किसानों के सवार होने की जानकारी मिली है दुर्घटना में 5 किसान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उन्हें कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। वहीं मुख्यमंत्री ने मार्ग दुर्घटना में शोक जताते हुए जिला प्रशासन से हर संभव मदद के निर्देश दिए है।