आईपीएल के इतिसाह में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 142 मैचों में रिकॉर्ड 355 छक्के लगाए हैं। वहीं उनके पीछे साउथ अफ्रीका के एबी डी विलियर्स 250 छक्कों के साथ मौजूद हैं। बात भारतीय खिलाड़ियों की करें तो रोहित शर्मा 229 छक्कों के साथ तीसरे और महेंद्र सिंह धोनी 220 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं।
गुजरात टाइटंस ने इस बार हार्दिक पांड्या को 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। इसी के साथ टीम मैनेजमेंट ने उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी। हार्दिक पांड्या इससे पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। आईपीएप में बतौर कप्तान पांड्या आज पहला मुकाबला खेलेंगे।
ऐसी हो सकती है गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी