इसके बाद 10 साल बाद यानी साल 2010 में उन्होंने छोटी बेटी को गोद लिया। सुष्मिता अक्सर अपनी बेटियों के साथ नई-नई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। खैर, हाल ही में एक्ट्रेस ने बिना शादी के बच्चा गोद लेने पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात लिखी है। दरअसल, सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर होर्डिंग की फोटो शेयर की है, जो दिल्ली और मुंबई की सड़कों पर लगा हुआ है। इस होर्डिंग में शादी से पहले बच्चा गोद लेने की सोच पर बात की गई है।
होर्डिंग में सवाल लिखा गया है, बिना शादी के बच्चा कैसे गोद कर सकती हो? ये पूर्वाग्रह क्यों? वहीं अब इसी होर्डिंग की तस्वीर को पोस्ट करके सुष्मिता सेन ने इसके कैप्शन में लिखा है, ये मैंने पहले कई बार सुना है, पर फिर मैंने सुनना बंद करने का फैसला लिया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने सिंगल मदर बाय च्वाइस का हैशटैग भी लगाया है। वहीं अब इस पोस्ट के बाद सुष्मिता फैंस तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें सभी के लिए एक प्रेरणा बता रहे हैं।
इस बीच एक यूजर ने लिखा, मैं जब भी आपको देखती हूं, गर्व और सम्मान से भर जाती हूं। मैं भी एक दिन आपकी तरह ही बनना चाहती हैं। दूसरे फैन ने लिखा, श्यही कारण है कि आपने सबके दिल में अपने लिए इतनी इज्जत बनाई है मैम। वैसे सुष्मिता सेन को शुरुआती दिनों में अपने इस कदम की वजह से खूब बातें सुननी पड़ी थीं। लेकिन आज वो समय है जब हर कोई अभिनेत्री की तारीफ करता नजर आता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वे हाल ही में आर्या सीजन 2 में नजर आईं थी। जिसको दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।