सपना चौधरी ने नो मेकअप लुक में ढाया कहर, अब लूज शर्ट-पैंट पहने देसी क्वीन ने लगाए ठुमके

हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी की महज एक झलक पाने के लिए फैंस काफी ज्यादा बेताब रहते हैं। यही नहीं अब तो सपना का जादू सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी खूब सुनाई देता है। सपना को उनके चाहने वाले देसी क्वीन के नाम से भी जानते हैं। सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन- फॉलोइंग रखने वालीं सपना के नए फोटोज और वीडियोज का नेटीजन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में सपना भी कभी अपने फैंस को उदास नहीं करते हैं और उनके लिए हमेशा एक से बढ़कर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को ट्रीट देती रहती हैं। हाल ही में देसी क्वीन ने अपना एक और नया वीडियो पोस्ट किया है। जिसे देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं। सपना चौधरी द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में वो बिना मेकअप में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में न उनकी आँखों में काजल है और न होठों पर लिपस्टिक का रंग चढ़ा है। बावजूद इसके सपना हमेशा की तरह कयामत ढा रही है। लुक की बात करें तो वीडियो में वो ब्लू लाइन्स वाली लूज शर्ट और डेनिम्स पहने दिख रही हैं। सपना के इस लेटेस्ट वीडियो में वीडियो में हरियाणवी गाने मिनिस्टर पर देसी क्वीन का बेहतरीन डांस देखने को मिल रहा है। सपना चौधरी वीडियो में बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में थिरकतीं डांस करती दिखाई दे रही हैं। सपना ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, सबके दिल में धड़कते हैं हम इसलिए कुछ लोगों की आंखों में रड़कते हैं हम... गौरतलब है, सोशल मीडिया पर सपना चौधरी अपने बिंदास अंदाज और बेबाक बोलों के लिए भी खूब जानी जाती हैं। उनके हर एक अंदाज पर फैंस लट्टू हो जाते हैं और सपना पर खूब प्यार लुटाते हैं। मालूम हो हाल ही में सपना चौधरी की पेट की सर्जरी हुई है। दरअसल कुछ दिनों पहले एक स्टेज शो के दौरान सपना की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत सर्जरी करवानी पड़ी है। सर्जरी के कुछ ही दिनों के बाद अब सपना अपने काम पर वापस लौट आई हैं।