पूर्व शिक्षक विधायक सपा मे शामिल, सपाइयों ने जताई खुशी

जहानाबाद फतेहपुर : इलाहाबाद झांसी शिक्षक निर्वाचन खंड क्षेत्र से लगातार दो बार शिक्षक विधायक रहे पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश कुमार मिश्र ने लखनऊ मे पार्टी कार्यालय मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण करने पर सपाइयों ने खुशी जाहिर करते हुऐ उन्हे बधाई दी है।

विकास खंड अमौली के ग्राम बंथरा के रहने वाले पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश कुमार मिश्र सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कालेज बिरनई मे शिक्षक रहे उन्होने माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से लगातार दो बार इलाहाबाद झांसी शिक्षक खंड क्षेत्र से शिक्षक विधायक चुने गये।

पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश कुमार गुरुवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय मे समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की मौजूदगी मे पार्टी की सदस्यता दी। सपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व विधायक श्री मिश्र ने बताया कि भाजपा सरकार शिक्षक व कर्मचारी विरोधी है सपा की नीतियों से ही शिक्षकों व कर्मचारियों का हित है उन्होने कहाकि पेंशन बहाली व वित्तविहीन शिक्षको के हितों की जो लड़ाई लड़ रहे थे वह सपा पार्टी के एजेंडे मे हैं।

पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश कुमार मिश्र के सपा मे शामिल होने पर सपा जिलाध्यक्ष विपिन यादव जिला उपाध्यक्ष सुरेश पाल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश.सचिव के.पी. यादव पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा दीपक वर्मा सपा नगर अध्यक्ष हसीब एडवोकेट विधान सभा अध्यक्ष राजेन्दर पटेल उर्फ पप्पू पूर्व ब्लाक प्रमुख कुशवर्मा डा. रंजीत पटेल कमलेश वर्मा राजेन्द्र निगम अनुराग पटेल अलीम कुरैशी कमल सैनी राजू राजपूत मो. अकरम आदि सपाईयों खुशी जाहिर करते हुऐ उन्हे बधाई दी है।